धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
15-Apr-2022 08:58 PM
BETTIAH : पश्चिम चंपारण के रामनगर में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 62 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रही 8 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना की जानकारी तब मिली जब गांव के ही कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।
वीडियो देख जब बच्ची के परिजन अपनी शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उन्हें मारपीट कर भगा दिया गया। जिसके बाद बच्ची के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से इसकी शिकायत की। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी शख्स की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। फिलहाल आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम बच्ची गांव के देवी स्थान के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी मोहन साह देवी स्थान पहुंचा और बच्ची को चॉकलेट खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इसी बीच गांव के ही किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो के वारयल होने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली।