बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
22-Nov-2023 05:13 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां एक तीन साल की मासूम के साथ दरिंदगी हुई है। 12 साल के लड़के ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा और लड़की को उठाकर अपने साथ ले गया। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित ईदगाह के पास ले जाकर आरोपी ने लड़की के साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची किसी तरह से घर पहुंची और उसकी हालत देखकर परिजन दंग रह गए।
घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल बच्ची सदर अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को धर दबोचा और उसे अपने साथ ले गई। इस घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति है।