ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार: घर के बाहर खेल रही नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत, गांव के ही युवक ने किया गंदा काम

30-Dec-2023 05:50 PM

By First Bihar

BANKA: बांका में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेल रही नाबालिग लड़की को आरोपी जबरन अपने साथ उठा ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना चांदन प्रखंड के आनंदपुर ओपी इलाके की है।


बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार शाम 16 वर्षीय लड़की घर के बाहर कुछ लड़कियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला 22 वर्षीय युवक वहां पहुंचा और लड़की को जबरन उठाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने लड़की को रातभर जंगल में रखा और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी लड़की को जंगल में छोड़कर वहां से फरार हो गया।


इससे पहले आरोपी युवक ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इस बात की जानकारी किसी को दी तो वह उसे और उसके पूरे परिवार को मार डालेगा। बाद में पीड़ित लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस बात की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को हुई उन्होंने गांव की इज्जत का हवाला देकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की।


इसके बाद लड़की का पिता पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।