ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार: घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची के साथ रेप, गांव के ही बुजुर्ग शख्स ने किया गंदा काम

08-Sep-2024 11:39 AM

By Ajit Kumar

JEHANABAD: जहानाबाद से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 60 साल के बुजुर्ग शख्स ने गांव की 7 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। घटना टेहटा थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, 60 साल के बुजुर्ग शख्स ने पड़ोस में खेल रही 7 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ घिनौना काम किया है। इस मामले में पीड़िता के मां के द्वारा टेहटा थाना में आवेदन दिया गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी देर शाम अपने घर के पास खेल रही थी और इसी दौरान लापता हो गई थी।


कुछ देर के बाद बच्ची रोती हुई घर पर आई और बताया कि घर के बगल के पड़ोसी नरेश महतो ने उसके साथ गंदा काम किया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नरेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की का मेडिकल जांच के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में लेकर पहुंची है।