Bihar Vidhan Sabha : बिहार में जीविका दीदियों को मिलेगी यह सुविधाएं, विधानसभा में उठा सवाल तो सरकार ने किया एलान; पढ़िए क्या है पूरा प्लान Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान
17-Jul-2023 09:44 AM
By First Bihar
BETTIAH : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे सही और गलत का अंतर बेहद कम नजर आने लगता है। उसे लगता है कि, उसके प्रेमी या प्रेमिका की बातों में ही सारी सच्चाई नजर आती है। लेकिन, मामला तब बदल जाता है कि जब इस मामले में किसी अन्य की दखलंदाजी होने लगती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के बेतिया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की बेल्ट से धुनाई कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के बेतिया जिले में एक युवक की गांववालों ने जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवक एक शख्स की बेल्ट से पिटाई करते दिख रहे हैं। वहीं एक लड़की इस दौरान युवक को बचाने का प्रयास कर रही है। ये पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पिटाई का वीडियो नौतन थाना क्षेत्र का है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
दरअसल, नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ कर गांव के दो तीन युवकों ने बेल्ट से पीटा था। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। सोमवार को नौतन क्षेत्र में वीडियो वायरल होने पर चर्चा का विषय बन गया।। वीडियो में प्रेमी को पकड़े युवक गाली गलौज करते हुए बेल्ट से मार रहे हैं। प्रेमिका अपने प्रेमी को मारने से बचाने की कोशिश कर रही है।
इधर, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर मारपीट कर रहे तीन लड़कों को पकड़ लिया है। वहीं प्रेमी और प्रेमिका के घरवालों के बीच सुलह-समझौता हो गया है। प्रेमिका और प्रेमी के परिजनों ने बताया कि दोनों की जल्द शादी होने वाली है। वहीं, नौतन थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।