ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार : महिला कर रही थी शराब और चिकन पार्टी, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

08-Feb-2022 11:39 AM

GAYA : बिहार में शराबबंदी है और शराब माफियाओं पर जितनी सख्ती की जा रही है. शराब माफिया उतना ही दबंग होते जा रहे हैं. लगातर प्रशासन के लोगों पर हमला कर रहे हैं. इसी क्रम में गया के बोधगया में शराब को लेकर तलाशी लेने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया. 


जानकरी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के उपाध्याय बिगहा महादलित टोले में शराब बनाने की छानबीन में पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीण महिलाओं ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. रोड़ेबाजी होने से टीम में शामिल पुलिस अपनी जान बचाने को लेकर इधर उधर भागने लगे. इसी दौरान महिलाओं ने उत्पाद विभाग की टीम की गाड़ी पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया.


घटना के बाद बोधगया थाना की पुलिस को बुलाया गया और मौके से दो महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उपाध्याय बिगहा में जब टीम पहुंची तो वहां नेवतापुर की रहने वाली महिला सरोज देवी को 10 लीटर महुआ शराब बेचते ,उसी गांव के रहने वाली शांति देवी के पास बेचने के लिए रखा 5 लीटर महुआ शराब व 10 किलो फुलाया हुआ महुआ फूल को बरामद किया गया। महुआ फूल को मौके पर ही विनिष्ट कर दिया गया. शांति देवी के पास तीन लोगों को शराब व मुर्गा के साथ बैठे हुए पकड़ा गया है.