ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार : गया में कोचिंग संचालक की हत्या, अपराधियों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका, सरस्वती पूजा के दिन हुई थी नोकझोंक

06-Feb-2022 03:48 PM

GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक कोचिंग संचालक की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने मृतक कोचिंग संचालक का शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस कोचिंग के छात्रों से पूछताछ में जुटी है।


मृतक छोटू कुमार कोसडीहरा का रहनेवाला था और परैया में कोचिंग चलाता था। बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा के दिन कोचिंग में मां सरस्वती की प्रतिमा रखी गई थी और पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना हुई। इस मौके पर कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र और छात्राएं मौजूद थे। छोटू ने अपने कुछ दोस्तों को भी पूजा में शामिल होने के लिए बुलाया था। पूजा खत्म होने के बाद छोटू की किसी से नोकझोंक हो गई थी और शाम को छोटू अपने कोचिंग से लापता हो गया। परिजनों और गांव वालों ने देर रात तक उसकी खोजबीन की लेकिन छोटू का कहीं पता नहीं चला।


सुबह परिजनों को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर किसी युवक का शव पड़ा है। गांव के लोग और छोटू के परिजन शव को देखने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो देखा कि अपराधियों ने छोटू की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। अपराधियों ने मृतक के दोनों पैर तोड़ दिए थे और उसके चेहरे पर गहरे जख्म के निशान मौजूद थे।


स्थानीय लोग दबी जुबान से छोटू की हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस कोचिंग के छात्रों और मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों को खंगालने में जुटी है और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।