ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

बिहार : गैस सिलेंडर की डिलीवरी कर घर लौट रहा था एजेंसी कर्मी, बीच रास्ते में बदमाशों ने मौत के घाट उतारा

28-Jul-2022 05:19 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक गैस एजेंसी के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के पास की है। मृतक गैस एजेंसी का कर्मी गैस बांटकर वापस एजेंसी लौट रहा था, इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


मृतक की पहचान मोरवा प्रखंड क्षेत्र के लालपुर चौक निवासी नरेश राय के बेटे गोलू राय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह गोलू पीकअप वैन पर गैस सिलेंडर लोड कर उसे बांटने के लिए एजेंसी से निकला था। गैस की डिलीवर करने के बाद गोलू वापस एजेंसी लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में अपराधियों ने गोली उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। 


फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बता दें कि समस्तीपुर में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बेखौफ अपराधी हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। इससे पहले गुरुवार की दोपहर नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी में अपराधियों ने एक निजी स्कूल के शिक्षक को घर में घुसकर गोली मार दी थी। आनन-फानन में शिक्षक को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।