Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
31-Jul-2022 11:31 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बंद कमरे से महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव की है। घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार के सदस्य महिला को रविवार की सुबह उसे जगाने के लिए पहुंचे। महिला का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान राजवाड़ा गांव निवासी नितेश कुमार की पत्नी पूजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूजा का पति नितेश वाराणसी में रहकर मजदूरी करता है। नितेश की दूसरी पत्नी पूजा 8 माह की गर्भवती थी। जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सोने के लिए अपने-अपने कमरे में चले गए। पूजा भी खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गई।
रविवार की सुबह जब देर तक पूजा कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोगों को शंका हुई। परिवार के सदस्य पूजा को उठाने के लिए उसके कमरे तक पहुंचे, दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद जब पूजा ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए।
पूजा का शव पंखे से लटक रहा था। परिजनों की मदद से पुलिस ने मृतका का शव फंदे से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूजा की हत्या हुई है या उसने खुद आत्महत्या कर ली है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।