पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
10-Jun-2023 07:11 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से पूरे प्रदेश में हिट वेव का असर दिख रहा है। शुक्रवार देर रात को पटना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। जो पिछले 13 वर्षों के दौरान सबसे अधिक बताया जा रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार से होते हुए छत्तीसगढ़ साइक्लोन सर्किल का प्रभाव है। गर्म हवाएं बिहार के सभी इस समय समान रफ्तार से बढ़ रही है इससे बिहार में 10 और 11 जून को 17 जिलों में सीवियर हिट वेव और हिटवेव का असर रहेगा। मौसम विभाग के तरफ से पटना, पूर्वी व प. चंपारण, भागलपुर, शेखपुरा, जमुई, भोजपुर, खगड़िया सहित 16 जिलों में सीवियर हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीवान, समस्तीपुर, नवादा सहित 9 जिलों में हीट वेव का असर रहने के आसार जताए गए हैं।
बताया जा रहा है कि, पश्चिमी राजस्थान से धूल भरी आंधी चल रही है जबकि पूर्वी राजस्थान में बारिश हो रही है। बिहार में सतह से पांच किलोमीटर ऊपर साइक्लोन सर्किल का प्रभाव है। इस गैप में गर्म हवा भर रही है। हवा के ऊपर नहीं उठने के कारण मौसम अत्यधिक गर्म हो रहा है। बिहार के उत्तरी हिस्से में 11 जून से हीट वेव के साथ ही बारिश का सिस्टम सक्रिय है। 19 जिलों में सुबह गर्मी और शाम को बारिश होने के आसार हैं।
आपको बताते चलें कि, इस मौसम में लू से बचने के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक न निकलें। बीच - बीच में तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, लस्सी, छाछ पीते रहें। घर से बिना कोई काम बाहर न निकलें। जरूरी काम से निकलते समय टोपी, तौलिया और पानी लेकर चलें। ढीले और पूरी बाजू के कपड़े पहनें। किसानों को भी इस भीषण गर्मी में खेतों से काम करने से बचने को कहा गया है।