बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
03-Sep-2022 01:57 PM
JAMUI : खबर जमुई से आ रही है, जहां बच्चों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के सुंदरबाग गांव की है। गणपति की प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो बच्चों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर के लोगों पर तलवार से हमला बोल दिया, जिसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि सुंदरबाद गांव में शुक्रवार की रात गणपति की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों बच्चों के परिजन झगड़ा छुड़ाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तलावर से हमला बोल दिया। जिसमें एक ही परिवार के 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को अलीगंज स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने 8 लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल में 8 लोगों में से दो की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया जबकि 6 लोगों का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है।घायलों में रीना देवी, कामेश्वर यादव, प्रह्लाद कुमार, रामप्यारे यादव, संटू कुमार, पुष्पा कुमारी, सूमा देवी और रिंकू देवी शामिल हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।