ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / बिहार से बड़ी खबर : गंगा नदी में नाव पलटी : हादसे के...

बिहार से बड़ी खबर : गंगा नदी में नाव पलटी : हादसे के बाद दो लोग लापता ; 10 ने तैरकर बचाई जान

19-May-2024 01:15 PM

By First Bihar

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई है। नाव पर एक दर्जन लोग सवार थे। यह घटना मनेर के महाबीर टोला स्थित गंगा घाट की है।


जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह 12 लोग दियारा इलाके से नाव पर सब्जी लादकर लौट रहे थे। तभी महाबीर घाट पर सब्जी लदी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार 10 लोगों ने तैरकर किसी तरह से अपनी जान बचाई लेकिन दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मनेर थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और नदी में लापता हुए दोनों लोगों को तलाश कर रही है। मौके पर लोगों की भारी भड़ जमा हो गई है। लापता हुए दोनों लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है।