ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार: गंडक नदी में चार युवक डूबे, दसकर्म के बाद नहाने के दौरान हुआ हादसा

26-Aug-2024 11:15 AM

By First Bihar

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां गंडक नदी में नहाने गए चार युवक डूब गए हैं। चारों दशकर्म में शामिल होने के बाद नहाने के लिए नदी में उतरे थे और गहरे पानी में चले गए। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। एनडीआरएफ की मदद से लापता युवकों की तलाश जारी। घटना बैकुंठपुर थाना के बखरी गांव के पास मुंजा बोल्डर की है।


बताया जा रहा है कि एक शख्स की मौत के बाद दशवें दिन दसकर्म के मौके पर हजामत बनवाने के बाद परिवार के लोग नहाने के लिए गंडक नदी गए थे। बखरी गांव के पास स्थित मुंजा बोल्डर के नजदीक घाट पर सभी नहा रहे थे, तभी चार युवक गहरे पानी में डूब गए। इस घटना के बाद नदी में नहा रहे अन्य लोग तो बाहर निकल आए लेकिन चारों युवक लापता हो गए हैं।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन के लोग पहुंचे हैं। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस हादसे के बाद लापता लड़कों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।


उधर, भोजपुर के आरा में भी सोन नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है जबति तीन लड़के नदी से सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। सभी लड़के सोन नदी में नहाने के लिए गए थे इसी दौरान 15 साल का मनीष कुमार गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के किरकिरी गांव के पास की है।