Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
09-Oct-2023 10:35 AM
By First Bihar
SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर डाली। इस घटना को लेकर इलाके में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, एकमा बाजार में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। जब व्यापारी अपना दुकान बंद कर वापस अपने घर जा रहे थे। तभी एक बाइक पर दो की संख्या में अपराधियों ने उनके ऊपर दनादन गोली चलाते हुए फरार हो गए। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड निवासी राजेश कुमार (60) पिता राम चन्द्र प्रसाद के रूप में हुई है। मृतक गल्ला व्यवसाय का व्यापार करते थे। घटना के बाद एकमा में अफरातफरी का माहौल हो गया। हत्या के कारणों का खुलासा नही हो सका है। घटना के बाद एकमा सहित छपरा जिला के व्यवसायी में आक्रोश हैं।
जिसको लेकर एकमा के व्यवसायी दुकान को बंद करने का आह्वान किया है। आज सोमवार को एकमा बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा। सभी दुकानदारों ने हत्या के खिलाफ एकमा बाजार को पूर्ण रूप से बंद कर ऐलान किया है। पूरे बाजार में सभी तरह की दुकान बंद रहेंगी। 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा नहीं होता तो व्यापारियों द्वारा सारण जिला के सभी दुकानों को बंद करने का योजना बनाया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि, मृतक एकमा के बड़े गल्ला व्यवसायी थे। हत्या के खिलाफ लोगो मे आक्रोश हैं। अस्पताल परिसर में बढ़ते भीड़ के बीच पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां विशेष आदेश के बाद देर रात ही शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।