ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार: गला रेतकर युवक की बेहरमी से हत्या, बदमाशों ने मासूम बेटे के...

बिहार: गला रेतकर युवक की बेहरमी से हत्या, बदमाशों ने मासूम बेटे के सामने ही ले ली पिता की जान

26-Jun-2022 03:01 PM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR : बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के वक्त मृतक का दो साल का बेटा भी उसके साथ था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर बीजू भट्टा के पास की है।


मृतक की पहचान हबीबपुर थाना क्षेत्र के गंटी गांव निवासी रंजीत यादव के बेटे अजीत यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अजीत रविवार की सुबह अपने दो साल के बेटे को घूमाने के लिए उसे बाइक से लेकर घर से निकला था। जैसे ही वह भैरोपुर बीजू भट्टा बगीचे के पास पहुंचा पहले से घात लगाए अपराधियों ने मासूम बेटे के सामने ही अजीत की गला रेतकर हत्या कर दी। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।


घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भैरोपुर निवासी दयानंद कुमार को अपने साथ उठाकर लेते गए। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं भी पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद युवक को क्यों उठाकर ले गए फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।