ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार: गबन का आरोपी पूर्व मुखिया गिरफ्तार, मनरेगा योजना के पैसों में की थी गड़बड़ी

19-Aug-2023 06:32 PM

By First Bihar

NALANDA: लाखों रुपए के गबन के आरोपी पूर्व मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मुखिया सतीश कुमार उर्फ पिंकु यादव के खिलाफ एक से अधिक गबन के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार पिंकु यादव पर मनरेगा योजना में पैसों के गबन करने का आरोप है।


दरअसल, नालंदा के रहुई प्रखंड के रहने वाले पूर्व मुखिया सतीश कुमार उर्फ पिकु यादव पर मुखिया के पद पर रहते हुए गबन करने का आरोप है। साल 2014-15 में सरकारी योजना में गबन के मामले में पूर्व मुखिया को आरोपी बनाया गया था। पूर्व मुखिया के खिलाफ लंबे दिनों से मामला चल रहा था। इसी गबन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते इमामगंज पंचायत से पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया।


पूर्व मुखिया सतीश कुमार उर्फ पिकु यादव पर मनरेगा योजना के तहत ईट सोलिंग सड़क, नाली निर्माण की सरकारी राशि गबन करने का आरोप है। इस मामले में 8 साल के बाद आरोपी पूर्व मुखिया पुलिस की गिरफ्त में आया है। पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।