ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार : गायत्री यज्ञ स्थल पर भगदड़, भीड़ में दबकर दो महिलाओं की मौत; तीन लोग घायल

03-Nov-2023 11:10 AM

By First Bihar

SARAN : इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से निकल कर सामने आ रहा है। यहां  गायत्री महायज्ञ स्थल पर मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत की खबर है। तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। यज्ञ केंद्र का गेट खुलने के बाद अंदर घुसने के दौरान यह हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद अफरा - तफरी के हालत कायम हो गए। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सुबह यज्ञ केंद्र का गेट खुलते ही अचानक भीड़ अंदर प्रवेश करने लगीं। तभी भगदड़ मचने से महिलाएं नीचे गिरकर दब गईं और उनकी सांसें थम गईं। मरने वाली दोनों महिलाएं औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की रहने वाली थीं।  अब इस हादसे में भगदड़ की सुचना मिलने के बाद प्रशासनिक महकके के लोग भी यज्ञ केंद्र पहुंच रहे हैं। 


मालूम हो कि, इससे पहले इससे पहले गोपालगंज में भी दुर्गा पूजा मेले के दौरान ऐसा हादसा हुआ था। 23 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के पास राजा दल पूजा पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ बेकाबू हो गई थी। इससे भीड़ में दबकर दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे।