ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार : फूड पाइजनिंग से 8 बीमार, हॉस्पिटल में भर्ती; विषाक्त भोजन से...

बिहार : फूड पाइजनिंग से 8 बीमार, हॉस्पिटल में भर्ती; विषाक्त भोजन से हालत बिगड़ी

07-Jul-2023 10:52 AM

By RANJAN

ROHTASH : बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक गांव में खाना खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इन लोगों को आनन - फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह मामला सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।


दरअसल, रोहतास जिला के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के अंधार गांव में खाना खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। जहां फिलहाल ये लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बीमार लोगों में तीन महिला और पुरुष भी शामिल है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ये लोग विषाक्त भोजन खाने से सभी बीमार हुए हैं। 


इधर, इस घटना को लेकर गृह स्वामी शिव शंकर चौधरी ने बताया कि वे लोग चावल-दाल तथा भिंडी की सब्जी खाए थे। लेकिन खाना खाने के कुछ घंटे के बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद एक- एक कर कुल आठ लोग बीमार हो गए। इस घटना में बीमार लोगों में 3 महिला भी शामिल है। इसके साथ ही चंदन तथा पीयूष नामक दो बच्चे भी बीमार हैं। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि खाना में कुछ ज़हरीला पदार्थ या कोई जहरीली जीव जंतु गिर गया होगा। जिस कारण भोजन विषाक्त हो गया होगा।