Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
29-Sep-2024 06:56 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां कोसी नदी में नाव पलट गया है। नाव पर पांच महिला सवार थीं। चार महिलाएं तैरकर बाहर निकल गयी लेकिन एक युवती पानी के तेज बहाव में बह गयी। जिसकी तलाश जारी है।
बताया जाता है कि सभी महिलाएं मवेशी के लिए चारा लेकर घर लौट रही थी। नदी में डूबी युवती की पहचान ऊजआ गांव निवासी स्वाति कुमारी के रूप में हुई है। घटना कुशेश्वर स्थान पूर्वी के ऊजआ गांव के पास की है। घटना की पुष्टि कुशेश्वर स्थान सीओ गोपाल पासवान ने की है।
बता दें कि नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में पानी छोड़ा गया है जिससे कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गंडक, कमला सहित कई नदियां इन दिनों ऊफान पर है। वही गंडक का एक तटबंध भी टूट गया है। चखनी से रतवल जाने वाली सड़क सह बांध खैरटवा के पास तटबंध के टूटने से बड़े इलाके की आबादी को भारी नुकसान पहुंचा है।
वही मोतिहारी के सुगौली में स्थानीय थाना क्षेत्र के माली पंचायत में पानी में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेल टोला निवासी अनुज सहनी(62) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अनुज सहनी गांव से सटे करमवा रघुनाथपुर रोड में पुल किनारे शौच के लिए गया था जहाँ उसका पैर फिसल गया और पानी में चला गया।
बुजुर्ग को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोरगुल किया। ग्रामीणों की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डूबे व्यक्ति की खोजबीन करने लगे। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने डूबे व्यक्ति को खोज निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और अंचल कार्यालय को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने की है।