Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
28-Sep-2024 05:26 PM
By First Bihar
SEOHAR: शिवहर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बागमती नदी के जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिससे तटबंधों पर दबाब बढ़ गया है। साथ ही बराही गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जहां डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर पुरनहिया बीडीओ, सीओ व थाना अध्यक्ष पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
बागमती नदी में लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जलस्तर खतरे के निशान से 108 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। बराही गांव के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। वही लगातार हो रही बारिश से शिवहर शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है और जिला किसान मैदान, जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के समक्ष में भी स्थिति गंभीर है।
पानी भर जाने से आम लोगो को काफ़ी कठिनाईयों का सामना करना पर रहा है।. उधर, मेन मार्केट सड़क पर भी में घुटनों तक पानी भरा है। तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने शिवहर को जलमग्न कर दिया है। सड़कों पर नालों का पानी बह रहा है। जिससे आवागमन ठप हो गया है। डीएम विवेक रंजन विवेक रंजन मैत्रय ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा