ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / Bihar Flood: बाढ़ के पानी में मस्ती पड़ रही भारी, दो अलग हादसों...

Bihar Flood: बाढ़ के पानी में मस्ती पड़ रही भारी, दो अलग हादसों में तीन लड़कों की डूबने से मौत

24-Sep-2024 12:48 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगरे गंगा में आए बाढ़ के पानी में बच्चों और युवाओं के द्वारा की जा रही मौज मस्ती भारी पड़ रही है। पानी में मस्ती उनके उनके जीवन के लिए काल साबित हो रही है। दो अलग-अलग जगहों पर पानी में मौज मस्ती कर रहे तीन युवक डूब गए। गोताखोरों द्वारा शव को तलाश किया जा रहा है लेकिन अबतक सफलता नहीं मिली है।


बरियारपुर प्रखंड के बरियारपुर खड़गपुर मार्ग में साधु बाबा थान के समीप दो छात्र का बाढ़ पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों के पहचान असरगंज माल खानपुर निवासी बब्लू पासवान के 14 वर्षीय बेटा चाहत कुमार और लोहचि नाकी निवासी बालेश्वर पासवान के 14 साल के बेटे मुकुंद कुमार के रूप में हुई है। दोनों मैट्रिक के छात्र थे।


वहीं दूसरी घटना मुंगेर के काशीम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सोझी घाट की है, जहां दो दोस्त गंगा स्नान कर रहे थे। एक दोस्त किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गया लेकिन दूसरा तेज धार में बह गया। खोजबीन कराई गई लेकिन युवक का कही पता नहीं चला। युवक अपने दोस्त के परिवार के साथ बेगूसराय से मुंगेर पूजा पाठ करने आए थे। जहां स्नान करने के दौरान ही यह हादसा हो गया।