ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें.... Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप

बिहार: फर्जी DL बनाने वाले कई दुकानों में छापेमारी, अवैध लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज जब्त

बिहार: फर्जी DL बनाने वाले कई दुकानों में छापेमारी, अवैध लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज जब्त

02-Jul-2024 02:05 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR: कैमूर में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने करीब आधा दर्जन दुकानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में दस्तावेजों को बरामद किया है।एसडीएम और डीएसपी ने छापेमारी कर 19 हजार रुपए कैश और 50 फर्जी लाइसेंस के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है।


दरअसल, परिवहन विभाग के पास फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सूचना मिलने पर भभुआ एसडीएम विजय कुमार और भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने छापामारी की, जहां दुकान से कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए। दुकान से 19 हजार रुपए कैश, 50 ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन का कार्ड मिला है। दुकान में कार्य कर रहे दो ऑपरेटर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अस्पताल का फर्जी मोहर भी मिला है, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।


भभुआ एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि कैमूर जिला परिवहन कार्यालय के पास कलेक्ट्रेट के पीछे अवैध तरीके से परिवहन विभाग के फर्जी कागजात तैयार करने की सूचना मिली थी, जहां डीएम के निर्देश पर जांच किया गया है। भारी संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के रजिस्ट्रेशन और एक ब्लैंक ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड के साथ कई संदिग्ध दस्तावेज और 19 हजार रुपया बरामद हुआ है। यह सारी चीज दुकान में होना अवैध है जिसको लेकर यहां के ऑपरेटर को फिलहाल हिरासत में लिया जा रहा है और एक सरकारी अस्पताल का मोहर भी बरामद हुआ है। प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।


भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया परिवहन ऑफिस के बगल में सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार करता है। डीएम के निर्देश पर छापेमारी किया गया है जहां कई दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। यहां ब्लैंक ड्राइविंग लाइसेंस का कार्ड भी बरामद हुआ है, जिससे प्रतीत होता है कि यहां पर उसकी गलत तरीके से छपाई की जाती है। अस्पताल का फर्जी स्टांप मिला है। सभी बिंदु पर गहराई से पूछताछ किया जा रहा है और इस गिरोह का जांच किया जा रहा है। यहां के दो ऑपरेटर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।