ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / बिहार: एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दो युवकों की दर्दनाक मौत, नए साल के...

बिहार: एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दो युवकों की दर्दनाक मौत, नए साल के मौके पर जा रहे थे मंदिर

01-Jan-2023 01:50 PM

KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां ट्रेन से कटकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना बरौनी-सहरसा रेलखंड स्थित धमारा घाट स्टेशन के पास की है। यहां बागमती नदी के ऊपर बने पुल पर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दोनों युवकों की मौत हो गई है। साल के पहले दिन हुई इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि नए साल के पहले दिन तीन युवक पूजा करने के लिए मां कात्यायनी मंदिर जा रहे थे। मंदिर जल्दी पहुंचने के लिए तीनों युवक बागमती नदी के ऊपर बने रेल पुल को पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही जानकी एक्सप्रेस दो युवकों को रौंदते हुए आगे निकल गई जबकि तीसरे युवक ने पुल से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।


मृतकों की पहचान उसी गांव के हीरा रजक के 16 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार और योगी शर्मा के 17 बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई है। जबकि मानसी थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी मनोज सोनार का 20 वर्षीय बेटा अमन कुमार पुल से नीचे कूदने के कारण घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।