Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
02-Sep-2023 02:48 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां राजगीर से नई दिल्ली जानेवाली श्रमजीवी एक्सप्रेस के शौचालय से 25 वर्षीय लड़की का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। लड़की के गले में रस्सी के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है की बदमाशों ने गला दबाकर युवती की हत्या की है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली से चलकर श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन राजगीर पहुंची थी। ट्रेन को यार्ड में सफाई के लिए लगाया गया था। साफ-सफाई के दौरान सफाईकर्मियों ने शौचालय में पड़े लड़की के शव को देखा, इसके बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस और रेलवे के अन्य कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। युवती कौन है और कहां की रहने वाली है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल पुलिस युवती की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। मृतका के गले पर रस्सी का निशान है जिससे पुलिस ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है।