ब्रेकिंग न्यूज़

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

बिहार: इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का भारी बबाल, प्रिसिंपल और गार्ड को हटाने की मांग पर अड़े

बिहार: इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का भारी बबाल, प्रिसिंपल और गार्ड को हटाने की मांग पर अड़े

06-Nov-2023 03:50 PM

By First Bihar

SEOHAR: शिवहर के छतौना बिशनपुर इंजीनियरिंग डिग्री कॉलेज के छात्रों ने प्रिंसिपल और गार्ड को हटाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। कॉलेज के छात्रों ने बताया कि किसी भी समस्या के समाधान को लेकर प्रिंसिपल के पास जाते है तो डांट कर भगा देते हैं। यही नहीं गाली गलौज भी करते हैं। प्रिंसिपल हमेशा जात पात किया करते हैं। वही गार्ड दीपक कुमार भी बदतमीजी करता है और छात्रों से गाली-गलौज करता है।


वही इस बाबत प्रिंसिपल सैरूद्दीन ने बताया कि छात्रों ने शुक्रवार को गार्ड के साथ मारपीट की थी। कॉलेज का शीशा और सीसीटीवी भी तोड़ दिया था। इसको देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुलाया था। छात्रों ने जो तोड़फोड़ की उसका फुटेज सीसीटीवी में कैद हो है। 


प्रिंसिपल सैरूद्दीन ने बताया कि आज कॉलेज में विधि व्यवस्था दुरुस्त को लेकर डिसिप्लिन कमेटी बनाई जा रही थी. इससे नाराज कुछ छात्रों ने प्रिंसिपल एवं गार्ड को हटाने की मांग करने लगे और हंगामा मचाने लगे। बच्चों के हंगामे को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गयी जिसके बाद 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। प्रिंसिपल ने बताया है कि इंजीनियरिंग डिग्री कॉलेज छतौना में 280 बच्चे आवासीय व्यवस्था में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जिसमें से 60- 70 छात्रों ने हंगामा मचाया।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट