ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / हसनपुर से तेजप्रताप यादव चुनाव जीते, लेकिन परसा से उनके ससुर चंद्रिका राय...

हसनपुर से तेजप्रताप यादव चुनाव जीते, लेकिन परसा से उनके ससुर चंद्रिका राय हारे

10-Nov-2020 06:40 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. इस बीच कई जगहों से उम्मीदवार जीत रहे हैं. चुनाव में दामाद तो चुनाव जीत गए, लेकिन ससुर बुरी तरह से चुनाव हार गए हैं. 

हसनपुर से तेजप्रताप यादव जीते

हसनपुर से लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव हसनपुर से चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने जेडीयू के उम्मीदवार राजकुमार राय को चुनाव हरा दिया हैं. तेजप्रताप यादव चंद्रिका राय के दामाद हैं. वह पहले महुआ से आरजेडी के टिकट पर पहली बार चुनाव 2015 में जीते थे, लेकिन 2020 में विधानसभा बदल लिए और हसनपुर से चुनावी मैदान में उतरे. कई बड़े-बड़े यहां पर दावे भाई तेजस्वी यादव के साथ किए और यहां के वोटरों ने दिल खोलकर मतदान किया और वह चुनाव जीत गए. 


तेजप्रताप यादव के ससुर हारे

तेजप्रताप यादव भले ही चुनाव जीत गए हो, लेकिन उनके ससुर चंद्रिका राय परसा से जेडीयू के टिकट पर चुनाव हार गए हैं. चंद्रिका को जिताने के लिए उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या राय, उनकी छोटी बेटी और पत्नी कई दिनों से चुनाव प्रचार परसा में कर रही थी. पिता को जिताने के लिए ऐश्वर्या राय परसा में रोड शो भी किया था. यही नहीं नीतीश कुमार के सामने ऐश्वर्या ने मंच पर भाषण देकर पिता और जेडीयू को जिताने की अपील की थी, लेकिन उसके बाद भी चंद्रिका राय यहां से चुनाव हार गए. चंद्रिका राय को उनके ही समधी लालू प्रसाद की पार्टी के उम्मीदवार छोटे लाल यादव ने हरा दिया.