ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी

बिहार : एक और निर्माणाधीन पुल धंसा, किशनगंज से अररिया के बीच मेची नदी पर चल रहा था निर्माण कार्य

बिहार :  एक और निर्माणाधीन पुल धंसा,  किशनगंज से अररिया के बीच मेची नदी पर चल रहा था निर्माण कार्य

24-Jun-2023 07:30 AM

By First Bihar

kISHANGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर किशनगंज  से निकल कर सामने आ रही है जहां मेची नदी पर बना एक पुल अचानक से धंस गया है। इसके बाद आवागमन ठप हो गया है और इस रास्ते से सफर करने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। इस पल का निर्माण जीआर इंफा के तरफ से किया गया है। वहीं, पुल धंसने के बाद तरह - तरह की चर्चा शुरू हो गई है। 


दरअसल, किशनगंज में NH 327 E पर मेची नदी पर गोरी के पास बन रहे पुल का पाया अचानक से धंस गया। जिसके बाद लोगों की परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है। लोगों के बीच तरह - तरह की चर्चा शुरू हो गयी है। इस पुल का निर्माण जीआर इंफा ने किया था। इस फोरलेन सड़क का निर्माण 2132 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। पुल का स्पेन धंसने के बाद लोग निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे हैं। किशनगंज के गलगलिया से अररिया के बीच सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है, इस छह स्पेन के पुल के बीच के पाए के धंसने से लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। 


बहादुरगंज से ठाकुरगंज के बीच एनएच-327 ई पर गौरी गांव के पास मेंची नदी पर बने छह स्पेन वाले पुल का एक स्पेन धंस गया है। नव निर्मित पुल का एक स्पेन धंसने की सूचना पर निर्माण कंपनी सहित एनएचएआई के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।  


मालूम हो कि, इससे पहले बिहार में खगड़िया-अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच 1700 करोड़ से ज्यादा की रकम से बना रहा पुल गंगा नदी में समा गया था। यहां पहले पुल का एक पाया करीब 3-4 फीट तक धंस गया था। इसके बाद निर्माणाधीन पुल एक तरफ झुकना शुरू हो गया था। 10 मिनट के भीतर ही एक तरफ झुकता पुल धड़ाम से गंगा नदी में जा गिरा। तीन पाए पर टिके 30 के स्लैब नदी में समा गए हैं। 


इधर,  भागलपुर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त होने के मामले में पटना हाईकोर्ट में याचिका भी दर्ज करवाई गई। जिसके बाद इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पुल का निर्माण करने वाली कंपनी के एमडी को भी कोर्ट में मौजूद रहने का आदेश दिया। इसके अलावा बिहार सरकार से भी पुल के ध्वस्त होने की पूरी रिपोर्ट मांगी गई।