ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
04-Oct-2022 02:57 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : रोहतास से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एसिड अटैक में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव की है। गंभीर रूप से झुलसे तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। किसने और क्यों तेजाब फेंका फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
बताया जा रहा है कि बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने खिड़की से एक घर में तेजाब फेंक दिया। जिससे घर में मौजूद 13 साल की नेहा, 17 साल का रितेश गंभीर रूप से झुलस गए जबकि दोनों की मां शांति देवी भी आंशिक रूप से झुलस गई है। तेजाब किसने फेंका? यह पता नहीं चल सका। सभी को इलाज के लिए डेहरी के जमुहार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस कारण से परिवार को निशाना बनाया गया। फिलहाल इसम मले में कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। अस्पताल में भर्ती भाई-बहन ने बताया कि रात में किसी ने उसके घर में तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने बिक्रमगंज पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।