Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
18-Apr-2023 04:01 PM
By First Bihar
SHEKHPURA: खबर शेखपुरा से है, जहां तालाब में डूबने से एक ही परिवर के दो लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे। दोनों बच्चे एक श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे। मंगलवार की सुबह दोनों स्नान करने के लिए तालाब में गए और गहरे पानी में डूबकर दोनों की मौत हो गई। घटना सदर प्रखंड के लोदीपुर धेउसा गांव की है।
मृतकों की पहचान देवरा गांव निवासी मंटू सिंह के 16 साल के बेटे पीयूष कुमार और नवीन सिंह के 14 साल के बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई है। दोनों बच्चों के पिता मंटू सिंह और नवीन सिंह सगे भाई हैं। बताया जा रहा है कि मंटू सिंह और नवीन सिंह की बुआ का देहांत हो गया था। जिसके बाद दोनों भाई अपने परिवार के साथ धेउसा गांव स्थित अपने फूफा बाल्मीकि सिंह के घर पहुंचे थे।
मंगलवार की सुबह पीयूष और आयुष नहाने के लिए गांव के तालाब पर गए थे। दोनों तालाब में नहा रहे थे इसी दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों शवों को तालाब से बरामद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।