ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार : सनकी दामाद ने ससुराल के दो लोगों को मौत के घाट उतारा, मौके पर मची अफरा-तफरी

13-Sep-2022 11:12 AM

GAYA : गया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रहा है, जहां एक दामाद ने अपने ही ससुराल के दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया है जबकि तीन लोगों को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रामपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 स्थित भुंईटोली की है। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी आरोपी दामाद रघु मांझी पिछले दो वर्षों से अपने ससुराल में रह रहा था। सोमवार की देर रात रघु मांझी ने घर में सो रही पत्नी समेत ससुराल के पांच लोगों को निशाना बनाते हुए उनपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार की सुबह जब आस पड़ोस के लोगों चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए।


मृतकों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है। इधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी रघु मांझी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किस कारण से रघु ने इस वारदात को अंजाम दिया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि रघु ने नशे में आकर इस घटना को अंजाम दिया है।