मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
14-Dec-2024 01:14 PM
By First Bihar
Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ शिक्षा में सुधार को लेकर काम कर रहे हैं. शिक्षकों-छात्रों की समस्या के समाधान को लेकर कई कदम उठाए हैं. इसी कड़ी में हर शनिवार शिक्षक-शिक्षा से जुड़े 10 सवालों का जवाब भी दे रहे हैं. शिक्षा की बात-हर शनिवार के एपिसोड-7 में आज शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के सामने एक बच्ची ने सवाल किया, जिसे सुनकर एसीएस दंग रह गए।
चेकिंग के समय सबकुछ ठीक-ठाक कहने को कहा जाता है
एक छात्रा अनिता कुमारी ने एक गंभीर सवाल पूछा. छात्रा ने एसीएस से कहा कि, मेरे स्कूल में पढ़ाई नहीं होती है. जब भी मेरे स्कूल में चेकिंग वाले सर या मैम आती हैं, तो टीचर बोलते हैं की कॉपी-किताब निकाल लो, चेकिंग वाले आए हुए हैं. वे कुछ भी पूछें तो कह देना कि सब होता है.
यह गलत है...शिक्षकों में जिम्मेदारी होनी चाहिए- एसीएस
छात्रा के सवाल पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जवाब दिया कि, यह तो गलत है. चेकिंग क्या है... रोज होनी चाहिए. शिक्षकों को रिस्पांसिबिलिटी होनी चाहिए, चेकिंग हो या नहीं हो कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए. सभी टीचर्स को पढ़ना चाहिए, चेकिंग हो या नहीं हो, इससे क्या मतलब है ? सभी शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए.