ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?

Home / news / बिहार : ई-रिक्शा की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मातम का...

बिहार : ई-रिक्शा की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

25-Jan-2024 03:17 PM

By First Bihar

JAMUI : बिहार में सड़क हादसे में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सोनो थाना क्षेत्र के कुरकुटा गांव में गुरुवार की सुबह यह हादसा हुआ। जहां तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने एक साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल मजदूर को परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान कुरकुटा गांव निवासी कपिल देव साव का 24 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है। 


बताया जा रहा है कि, बुधवार शाम रंजन कुमार गांव में ही मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। तभी कुरकुटा के पास पंहुचते ही एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी।  जिसमें वह गंभीर रूप घायल हो गया।  जिसके बाद परिजनों द्वारा इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


उधर, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम पसर गया. जानकारी के अनुसार मृतक घर का कमाऊ व्यक्ति था। उसके ही कमाई से पूरा घर चला था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद सभी परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार की सुबह उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।