मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
12-Jun-2023 01:26 PM
By First Bihar
NAWADA: बिहार के नवादा जिले से खबर आ रही है जहां ससुराल जा रहे एक शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इस खबर के बाद ससुराल में मातम छा गया. वही दामाद की मौत की खबर से सास को ऐसा सदमा पहुंचा उनकी भी सांसे रुक गई.
यह घटना गोविंदपुर-बकसोती मुख्य मार्ग पर थाली थाना क्षेत्र के बकसोती बाजार के पास का है जहां बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. इधर सड़क हादसे में मौत से गुस्साए गांव वालों ने मृतक के शव के साथ सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे.
बताया जा रहा है कि ससुराल में साले के बेटे-बेटी की शादी थी जिसमें शामिल होने के लिए मिट्ठू राम जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही दुर्घटना के शिकार हो गए. दामाद की मौत से घर में कोहराम मच गया. वही शादी का जश्न पल भर में मातम में बदल गया. इस बीच मामले की सूचना मिलते ही सआई ललन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
पुलिस शव को ले ही जा रही थी तभी मृतक के परिवार के लोग पहुंच गए और सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे. इस दौरान 3 घंटे जाम लगा रहा. मृतक के परिजन बीडीओ और CO को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे. काफी देर बाद राजस्व अधिकारी जितेंद्र पासवान पहुंचे. परिवार वालों को अंत्येष्टि के तहत 3 हजार रुपये नगद दिएऔर परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार तथा आपदा के तहत 4 लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया. तब जाकर परिजन शांत हुए.