अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
08-Jun-2022 09:06 AM
By Saurav
SITAMARHI : इस वक्त खबर बिहार के सीतामढ़ी से आ रही है जहां सीतामढ़ी नगर भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार के अंगरक्षक के इलाज के दौरान बनारस में मौत हो गई. बीते दिनों 1 जून को विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें एमएलए मिथिलेश तथा उनके अंगरक्षक 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे. फिलहाल विधायक का इलाज आईजीआईएमएस पटना में चल रहा है. वही उनके अंगरक्षक जयप्रकाश कुमार की मौत हो गई है. जानकरी के अनुसार जयप्रकाश कुमार बक्सर के रहने वाले थे.
बता दे उनके स्वजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बनारस में भर्ती कराया था. मधुबनी में एनएच-57 पर सकरी और झंझारपुर के बीच सीतामढ़ी के भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.
भाजपा विधायक कटिहार में हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक से लौट रहे थे. उसी दौरान ये हादसा हुआ था प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवादा महाराजी पोखर के पास विधायक की गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से बचने के दौरान अनियंत्रित हो गई थी और डिवाइडर पर चढ़कर सड़क की दूसरी ओर पहुंच गई. इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही बस से गाड़ी टकरा गई.