ब्रेकिंग न्यूज़

IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Home / news / बिहार : दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत...

बिहार : दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत ; दो की हालत नाजुक

29-Apr-2024 11:55 AM

By Ranjan Kumar

SASARAM : सासाराम में तेज रफ्तार दूल्हे की गाड़ी ने सड़क पर काम कर रहे तीन लोगों को रौंद डाला। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सासाराम-आरा पथ के संझौली की है।


दरअसल, सासाराम-आरा पथ के संझौली में एक दूल्हे की गाड़ी ने सड़क मरम्मती का काम कर रहे तीन लोगों को कुचल दिया। जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। घायल मजदूर कवि कुमार तथा एक अन्य युवक बंटी कुमार को इलाज के लिए सासाराम अस्पताल लाया गया है। वही बृजेश कुमार ने मौके पर ही डीएम तोड़। 


बताया जा रहा है कि संझौली के पास एक दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी ने सड़क किनारे वाइट पेंटिंग कर रहे मजदूरों को धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही ब्रजेश की मौत हो गई। जबकि मजदूरों से काम करवा रहे बंटी कुमार को भी चोट आई है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। जिसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।