शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
09-Jul-2023 05:54 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित दीवान रोड आज उस वक्त रक्षक्षेत्र में बदल गया जब बदमाशों ने एक दुकानदार से न सिर्फ मारपीट की बल्कि दुकान में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि गुस्साए स्थानीय लोग बदमाशों पर टूट पड़े और लाठी-डंडे से उन्हें खदेड़ डाला। इस दौरान इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
दरअसल, कुछ असामाजिक तत्वों ने एक दुकान से डेयरी प्रोडक्ट खरीदा था और दुकान के स्टाफ से छूट देने की बात कहने लगे। जब दुकान के स्टाफ ने छूट देने से इनकार कर दिया तो आरोपी युवक देने में आनाकानी करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी लड़कों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दिया और दुकानदार को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।
जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी युवकों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने लाठी डंडे से सभी लड़कों को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में दुकान के घायल स्टाफ को लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे मामले पर नगर डीएसपी राघव दयाल ने कहा कि अभी किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है लेकिन पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।