धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
19-May-2022 05:26 PM
BAGAHA: बगहा में बेखौफ अपराधियों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़गांव इलाके की है। छात्र मीट खरीदने के लिए घर से बाजार के लिए निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। गुरुवार को उसका शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक छात्र की पहचान बड़गांव निवासी 19 वर्षीय सुमित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुमित इंटर का छात्र था और अपने भाई के साथ तेल के कारोबार में उसकी मदद करता था। बुधवार को शाम 7 बजे वह दुकान बंद कर मीट खरीदने की बात कह निकला तो वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुचा तो परिजन रातभर उसकी खोजबीन करते रहे। गुरुवार की सुबह गांव के लोग नहर किनारे पहुंचे तो शव देखकर दंग रह गए।
गांव के चौकीदार द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि जानकारी दिए जाने के बावजूद दो घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर परिजनों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। इधर, पुलिस ने घटनास्थल से 8 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि सुमित को सुनसान जगह पर बुलाकर अपराधियों ने उसे गोली मार दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।