बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
25-Mar-2022 02:58 PM
MOTIHARI : खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चिरैया थाना क्षेत्र के नयका टोला की है। यहां होटल में राश्ता करने पहुंचे शिक्षक पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोग आनन-फानन में घायल शिक्षक को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मृतक शिक्षक की पहचान लालबेगिया गांव निवासी राम विनय सहनी के रूप में की गई है, जो कुंडवा चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय के हेड मास्टर थे। शुक्रवार की सुबह नाश्ता करने के लिए शिक्षक राम विनय सहनी नयका टोला स्थित नाश्ते की दुकान पर पहुंचे थे। नाश्ता करने के बाद दुकान के बाहर बेसिन में हाथ धो रहे थे इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में चार गोलियां लगने के बाद वे जमीन पर गिर पड़े।
घटना से आक्रोशित लोगों ने लालबेगिया चौक के पास मोतिहारी-ढाका पथ को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोग अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया। मृतक के परिजनों की मानें तो गांव के कुछ अपराधिक प्रवृति के लोग अक्सर शिक्षक राम विनय सहनी को धमकी देते रहते थे। मृतक शिक्षक ने चिरैया थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने मामले को अगर गंभीरता से लिया होता तो शायद आज शिक्षक जिंदा राम विनय सहनी होते।
इधर, हंगामे की जानकारी मिलते ही सिकरहना एसडीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आक्रोशित ग्रामीण डीएम और एसपी को बुलाने पर अड़े रहे। काफी समझाने के बावजूद जब लोग नहीं मानें तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। फिलहाल घटनास्थल पर विभिन्न थानों की पुलिस कैंप कर रही है।