ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / बिहार: फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी; 50...

बिहार: फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी; 50 लाख की संपत्ति हुई राख

12-Nov-2023 07:52 PM

By First Bihar

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि इलाके के लोग दहशत में आ गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन चौक की है।


फर्निचर दुकान के मालिक पप्पू भगत ने बताया कि उनकी दुकान के पास नशेड़ियों का अड्डा बना रहता है। किसी ने उनके दुकान के पीछे में आग लगाया और उसी से उनके दुकान में भी आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आगलगी की इस घटना में उनकी दुकान में रखा 50 लाख से भी ज्यादा के फर्नीचर जलकर राख हो गए। घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई लेकिन अग्निशमन की गाड़ी लगभग 1 घंटे लेट से पहुंची जिसके कारण आग और भयावह हो गया।


मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की सहयोग से आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग की कमांडेंट अखिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि लोगों द्वारा घटना की सूचना लेट से दी गई जिस कारण गाड़ियों को यहां पहुंचने में विलंब हुआ। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। वही मौके पर मौजूद मधेपुरा सीओ योगेंद्र दास ने बताया कि क्षति का आकलन कर पाना अभी संभव नहीं है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।