Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
07-May-2022 01:13 PM
SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के रामनगरा इंडो नेपाल बॉर्डर की है, जहां एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस घटना का पता तब चला जब आज सुबह कुछ ग्रामीण इंडो नेपाल बॉर्डर पर टहलने गए थे। उसी दौरान ग्रामीणों की नजर लावारिस शव पर पड़ी। जिसके बाद सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जुट गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाना पुलिस को दे दी।
मृतक की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के रामनगरा निवासी ठगा पासवान के 26 वर्षीय बेटे रणधीर पासवान के रूप में की गई है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि मृतक थाना क्षेत्र के हनुमान चौक स्थित सुरेद्र ठाकुर के फर्नीचर की दुकान में पिछले 6 महीनों से काम कर रहा था। हर दिन की तरह ही शुक्रवार के साम 7 बजे दुकान बंदकर वो अपने घर के लिए निकला था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसकी गला रेतकर नेपाल बॉर्डर पर फेंक दिया। मृत युवक की शादी महज डेढ़ साल पहले हुई थी, उसकी 6 माह की एक बेटी भी है। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। और आसपास के लोगो से पूछताछ भी कर रही है। परिजनों ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है।