मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
23-Apr-2022 09:49 AM
HAJIPUR : खबर वैशाली से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सहदेई ओपी क्षेत्र के मंगलहाट के पास की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात स्वर्ण कारोबारी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने लूटपाट के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
मृतक कारोबारी की पहचान सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के मजरोही उर्फ सहरिया रघुनन्दन गांव निवासी कैलाश सिंह के 35 वर्षीय बेटा पंकज कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक स्वर्ण कारोबारी पंकज शुक्रवार की रात अपनी दुकान बंद करने के बाद भाई ब्रजेश के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। रास्ते में घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और लूटपाट करने लगे। जब पंकज ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। आनन- फानन में परिजन गंभीर रूप से घायल स्वर्ण कारोबारी पंकज को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। पंकज की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे हाजीपुर के ही एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि स्वर्ण कारोबारी पंकज कुमार की सराय धनेश के मंगल हाट चौक पर प्रिंस ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इधर, घटना के बाद मृतक कारोबारी के परिजनों में कोहराम मच गया है।