ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बिहार : डबल मर्डर से सनसनी, पहले लोहे की रॉड से पीटकर मां की ली जान; फिर भतीजे को तीसरी मंजिल से फेंका

03-Jul-2023 10:24 AM

By First Bihar

BUXER : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जहां लूट, छिनतई, हत्या की खबरें निकल आकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रही है। जहां पारिवारिक विवाद  के कारण एक युवक ने अपनी मां और भतीजे की हत्या कर डाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर में पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी मां और भतीजे की हत्या कर दी है। जिसके बाद इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया है। 


बताया जा रहा है कि, युवक ने किसी पारिवारिक विवाद से नाराज होकर सबसे पहले लोहे की रॉड से मारकर अपनी मां की हत्या कर डाली। उसके बाद गुस्से में आकर उनसे अपने मकान की तीसरी मंजिल से भाई के बेटे को नीचे फेंक दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी दौरान शोर - गुल सुनकर आस - पास के लोग वहां इकट्ठा हुए और इस घटना के बारे में पुलिस टीम को सुचना दिया। 


इधर, इस पुरे मामले को लेकर पुलिस टीम का कहना है कि, फिलहाल दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। युवक ने  लोहे की रॉड से मारकर पहले मां की जान ले ली। इसके बाद भतीजे को भी मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सुचना मिलने के बाद एसपी मनीष कुमारखुद घटनास्थल पर पहुंचे हैं।