ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार : DSP आवास के पीछे मिला युवक का डेड बॉडी, अब हत्या को दिया जा रहा ये रंग

04-Feb-2023 11:30 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधी बेखौफ होते दिख रहे हैं। इनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है कि, आम तो आम खास  जगहों पर भी अपराधियों द्वारा अपने काले कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है।  इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना जिले से जुड़ी हुई है, जहां एक युवक का शव को पुलिस महकमें के एक अधिकारी के घर से पास से बरामद किया गया है। जिसके बाद अब यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।  


दरअसल, राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित डीएसपी आवास के पीछे और फतुहा थाना से महज 200 गज की दूरी पर  एक 35 वर्षीय शख्स डेड बॉडी बरामद की गई है। इस मृत युवक के बॉडी को देखने के बाद यह लग रहा है कि, इसकी हत्या कर अपराधियों द्वारा इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। युवक का शव देखने से तीन-चार दिन पुराना लग रहा था। उसके पैर घुटने से नीचे जमीन पर रखे थे। 


मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड परिसर में डीएसपी आवास के बेर  का पेड़ है और इसी कारण वहां हररोज छोटे बच्चों का आना- जाना लगा रहता है।  उसी दौरान एक बच्चे की नजर इस डेड बॉडी पर पड़ी और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आस - पास के लोग वहां इकट्ठा हुए और इसकी सुचना नजदीकी थाने को दी गई है। लेकिन, इस घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि, जिस जगह से इस युवक का शव मिला है उस जगह प्रखंड के तमाम आला अधिकारी यानी डीएसपी, बीडीओ, पुलिस इंस्पेक्टर का आवास मौजूद है उसके बाबजूद इस घटना को अंजाम दिया गया और इनमें से किसी को भी इस बात की भनक तक नहीं लगी। 


इधर, इस मृत युवक के पास से आधार कार्ड, वोटर कार्ड, कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं। शख्स के पैंट में प्राप्त आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड से उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के रूप दिघी, फांसी देवा गांव निवासी धरपरु राय के बेटे पुत्र तपन राय के रूप में मानी जा रही है। हालांकि,इस घटना को लेकर फतुहा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दस्तावेज और आधार कार्ड से पहचान की पूरी तरह पुष्टि नहीं हो पा रही है। उसमें लगी तस्वीर काफी पुरानी है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से पहचान का प्रयास करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल  भेज दिया है। वहीं, इस घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है कि एसडीपीओ कार्यालय के पीछे और बीडीओ आवास के पास किसने इस घटना को अंजाम दिया है।