मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
10-Mar-2023 01:54 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया इलाके की है, जहां अपराधियों ने एक 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
मृतक किशोर की पहचान बड़ी बलिया के रहने वाले अंकुश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात 9 बजे अंकुश अपने तीन-चार दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। रात सवा नौ बजे अंकुश ने अपने परिजनों को फोन कर लेट से घर आने की बात कही थी लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। रात के 2 बजे स्थानीय चौकीदार ने रेल ट्रैक के पास अंकुश का शव होने की सूचना परिजनों को दी। पहले तो कहा जा रहा था कि ट्रेन से कटकर अंकुश की मौत हुई है लेकिन जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है।
उधर, परिजनों ने इसकी सूचना बलिया थाने की पुलिस को दी लेकिन आरोप है कि पुलिस रात में नहीं आई। इस वजह से परिजनों ने शव उठाकर अपने घर ले गए। शुक्रवार की सुबह पुलिस मृतक के घर पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। बदमाशों ने अंकुश को 6 गोलियां मारी है। घटना की जानकारी मिलते ही बलिया डीएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का मांग है कि डॉग स्क्वायड को बुलाया जाए। वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाशों ने अंकुश कुमार को क्यों गोली मारी है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।