ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार : दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे मुखिया जी, बीच रास्ते में बदमाशों ने मार दी गोली

26-Jul-2022 06:05 PM

SASARAM : खबर रोहतास से आ रही है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक मुखिया को गोली मार दी है। घटना डेहरी नगर थाना क्षेत्र के डालमियानगर की है। घायल मुखिया अपने एक परिचित के घर किसी काम से आए थे। काम खत्म होने के बाद वे घर के लिए निकल रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि पवनी पंचायत के मुखिया विजय पांडेय उर्फ बादशाह मंगलवार को डालमियानगर स्थित न्यू सिधौली में चुनमुन पांडे के घर किसी काम से आए थे। घर जाने के लिए मुखिया विजय पांडे जैसे ही बाहर खड़ी अपनी स्कॉर्पियो की तरफ बढ़े पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए मुखिया ने भागने की कोशिश की लेकिन इस दौरान एक गोली उनके सिर में जा लगी। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मुखिया विजय पांडे को अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो मामले की छानबीन की जा रही है और घटना में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।