ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार : दोस्त के बर्थडे पार्टी में गए युवक की गोली मारकर हत्या : सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी

05-May-2024 06:05 PM

By First Bihar

DARBHANGA : दरभंगा में दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सड़क किनारे युवक का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बहादुरपुर थानाक्षेत्र के रघेपुरा चौक की है।


मृतक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी जयप्रकाश यादव के 24 वर्षीय बेटे बबलू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बबलू कुमार गुरुवार को चट्टी चौक स्थित अपने दोस्त सुमित रंजन के घर उसकी बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गया था और उसके बाद वापस घर नहीं लौटा।


बबलू का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ होने के कारण परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। परिजन बबलू के दोस्त सुमित के घर पहुंचे तो पता चला कि बबलू बर्थडे पार्टी में आया तो था लेकिन बाद में वहां से दोस्तों के साथ निकल गया था।


मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने सुमित रंजन और उसकी मां और बहन को हिरासत में ले लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का दावा किया है और कहा है कि वारदात के पीछे जो भी अपराधी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।