ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

बिहार: नशेड़ी डॉक्टर ने नर्स के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, युवती ने ब्लेड से काट डाला प्राइवेट पार्ट

12-Sep-2024 05:04 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक डॉक्टर ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर नर्स के साथ रेप करने की कोशिश की लेकिन नर्स ने आरोपी डॉक्टर को ऐसा सबक सिखाया कि ताउम्र उसे याद रहेगा।


दरअसल, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र स्थित एक फिजियोथेरेपी नर्सिंग होम में काम करने वाली नर्स के साथ हैवानियत की कोशिश की गई। नर्स हर दिन कि तरह समय से नर्सिंग होम पहुंच गई थी। काम खत्म होने के बाद वह अपने घर के लिए निकलने वाली थी, तभी नशे में धुत्त होकर डॉक्टर वहां पहुंच गया और नर्स के साथ जबरदस्ती करने लगा।


डॉक्टर के साथ उसके दो सहयोगी भी नर्स के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। इस दौरान आरोपी डॉक्टर ने अस्पताल के कमरे में लगे सीसीटीवी को बंद कर दिया था। तीन हैवानों के बीच फंसी नर्स को जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो उसने कमरे मे पड़ा ब्लेड उठा लिया और डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। 


इसके बाद नर्स वहां से फरार हो गई और बगल में स्थित मकई के खेत में छीप गई। वहां से उसने डायल 112 को फोन लगाया और अपनी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को उसके दोनों सहयोगियों के साथ धर दबोचा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।