ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार में मॉब लिंचिंग : दो युवकों को गोली मार भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पकड़ा, पिट -पीटकर उतारा मौत के घाट

11-Nov-2023 07:43 AM

By First Bihar

SARAN : बिहार के छपरा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां मॉब लिंचिंग की एक वारदात सामने आई है। जहां भीड़ में शामिल लोगों ने गोली मारकर भाग रहे बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना एकमा थाना क्षेत्र के परसा बाजार की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार,परसा बाजार में  दो युवकों को गोली मार  दी गयी। युवक को गोली मारकर जख्मी करने के बाद अपराधी भाग चले। तभी  भाग रहे एक अपराधी को भीड़ ने पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे इतना पीटा गया कि वहीं मौत हो गई। उसके बाद स्थानीय लोगों ने एकमा पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो लोग जा चुके थे। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है।


उधर, गोली लगने से जख्मी दोनों युवकों को परिजन इलाज के लिए ले गए। बताया गया है कि इनमें से एक की चिंताजनक स्थिति है। गोली मारने वाले अपराधी से मामूली बात को लेकर युवकों से विवाद हुआ था। बदमाशों ने बात करते करते उन्हें गोली मार दी और भाग चले। लेकिन रास्ते में लोगों ने एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग निकला।