ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / मधेपुरा: दो सगी बहनों समेत पांच लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत, खेल-खेल...

मधेपुरा: दो सगी बहनों समेत पांच लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत, खेल-खेल में गई दोनों बच्चियों की जान

21-Oct-2023 07:13 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां दो सगी बहनों समेत अलग-अलग हादसों में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। यहां दो बहनें अपनी मां के साथ खेत में गई थीं। मां घास काट रही थी इसी दौरान दोनों सगी बहनें खेलते खेलते ड्रेनेज में जा गिरी, जिसमें डूबने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना आलमनगर के बजराहा वार्ड दस की है। इसके साथ ही आलमनगर और पुरैनी क्षेत्र में तीन और लोगों की मौत डूबने से हो गई है।


मृतक बच्चियों की पहचान बजराहा वार्ड दस के रबीन मंडल की तीन साल की बेटी पल्लवी और डेढ़ वर्षीय कृति के रूप में हुई है। वहीं आलमनगर क्षेत्र की एक अन्य घटना में तेलियारी वार्ड 7 निवासी 70 वर्षीय शिव साह की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। उधर, भ्रमरपुर टोला वार्ड 7 निवासी रामचंद्र मंडल की पत्नी ललिता देवी पैर फिसलने से धार में डूब गयी, जिससे उसकी मौत हो गई।


वहीं पुरैनी थाना क्षेत्र के खेरोह गांव में रत्नेश मंडल की 15 साल की बेटी रिमझिम की घर के पास गड्ढे में लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। अलग अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।