ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे

Home / news / बिहार: तालाब में डूबने से तीन भाइयों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान...

बिहार: तालाब में डूबने से तीन भाइयों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

19-Jun-2023 12:34 PM

By First Bihar

AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से तीन लड़कों की मौत हो गई। मौत के शिकार हुए तीन लड़कों में दो सगे जबकि एक चचेरा भाई था। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना जम्होर थाना क्षेत्र की है।


मृतकों की पहचान गोपाल यादव के 6 साल के बेटे आयुष कुमार, चार वर्षीय पियूष कुमार और गोविन्द यादव के पांच वर्षीय बेटे तेजस्वी यादव के तौप पर की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों भाई सोमवार की सुबह नहाने के लिए गांव के तालाब में गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए।


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार के तीन लड़कों की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।